Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आएगी ‘बाढ़’ बचे हुए निगम-मंडलों की होगी घोषणा

मध्यप्रदेश भाजपा ने साल 2027 से पहले ही 2028 की तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अब तक प्रदेश भाजपा में फुस्सी बम की तर...

• Nov 12, 2026• 3 min read
एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आएगी ‘बाढ़’ बचे हुए निगम-मंडलों की होगी घोषणा

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आए

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश भाजपा ने साल 2027 से पहले ही 2028 की तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अब तक प्रदेश भाजपा में फुस्सी बम की तरह हो रही संगठनात्मक नियुक्तियों में अब रॉकेट की तरह तेजी आने वाली है।

बिरसा मुंडा जयंती के बाद फोकस संगठन पर

फिलहाल बिरसा मुंडा जयंती के चलते भाजपा प्रदेश भर में बड़े आयोजन करने जा रही है, जिससे जनजातीय वर्ग के बीच पार्टी की साख को और मजबूत किया जा सके। जैसे ही जनजातीय सम्मेलनों का आयोजन समाप्त होगा, उसके बाद संगठनात्मक नियुक्तियों को पंख लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि अभी भाजपा के कई मोर्चों और प्रकोष्ठों में नियुक्तियां होना बाकी है। स्थिति तो यह भी है कि दतिया में अब तक भाजपा जिला कार्यकारिणी तक का ऐलान नहीं हो पाया है।

22 नवंबर के बाद बदलेगी तस्वीर

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले संकेत के मुताबिक, भाजपा 22 नवंबर के बाद संगठन पर फोकस करेगी और जो नियुक्तियां अब तक नहीं हो पाई हैं, उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके साथ ही अभी कई निगम-मंडल भी खाली हैं और दावेदार सीएम मोहन यादव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दरवाजे लगातार खटखटा रहे हैं। सत्ता और संगठन मिलकर निगम-मंडलों की नियुक्तियों को भी हरी झंडी देंगे।

चुनाव के हिसाब से होगी टीम

साल 2027 से चुनावी बेला का आगाज होने जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं, जिसकी संभावना कम है, लेकिन भाजपा का संगठन फिलहाल सभी नियुक्तियां चुनाव के हिसाब से ही करना चाहता है।

चुनाव हुआ तो भाजपा की नवगठित टीम चुनावी तैयारियों में जुट जाएगी, अथवा मिशन 2028 को अंजाम तक पहुंचाने के लिए भाजपा अपने मिशन पर काम करेगी।

कप्तान हैं खंडेलवाल, फैसला उन्हीं का होगा

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब संगठन को मजबूत करने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। उनकी सरलता और सौम्यता के कारण पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी बेलगाम हो रहे थे, जिन पर अंकुश लगा दिया गया है।

कुल मिलाकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह बताना शुरू कर दिया है कि टीम के कप्तान वे हैं और अंतिम फैसला भी उन्हीं का होगा।

प्रदेश अध्यक्ष 22 नवंबर के बाद अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देने जा रहे हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष की व्यक्तिगत तौर पर पार्टी से कोई अपेक्षा नहीं है, इसीलिए वे अपने कार्यकाल को संगठन को समर्पित कर एक ऐसी लकीर खींचने की योजना बना रहे हैं, जिसका मकसद किसी की लकीर छोटी करना नहीं, बल्कि खुद की लकीर को मजबूत और धारदार करना है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT