Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

*बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा 'माफी मांगो नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे'

किसानों को लेकर रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा दिए बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत में बवाल मच गया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस ...

• Nov 12, 2026• 3 min read
*बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा 'माफी मांगो नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे'

📷 Cover Photo: *बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक

ADVERTISEMENT
Font Size:
किसानों को लेकर रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा दिए बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत में बवाल मच गया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने मंच से ऐसा आक्रामक भाषण दिया कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

उन्होंने सीधे बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव को निशाने पर लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “क्या किसान 9 महीने नशा करते हैं?”

मंच से नेता ने भीड़ से सवाल पूछा —

> “जीतू पटवारी ने कहा कि एक सांसद ने कहा कि किसान तीन महीने काम करते हैं और नौ महीने नशा करते हैं। हाथ ऊंचे करके बताओ, क्या नौ महीने किसान नशा करते हैं?”

भीड़ ने एक स्वर में कहा — नहीं।

इसके बाद नेता ने पलटवार करते हुए कहा —

> “नशे में तो भारतीय जनता पार्टी है। नशे में तो बीजेपी के नेता हैं।”

काले कानून से लेकर MSP तक का हिसाब मांगा

नेता ने अपने भाषण में पुराने मुद्दों को भी उछाल दिया। उन्होंने कहा —

> “आपने कहा था काले कानून लाएंगे। आपने डेढ़ साल तक हमें रोड पर रखा, फिर काले कानून वापस लिए। नशे में आप थे कि हम थे?”

जीतू पटवारी ने वादों की याद दिलाते हुए कहा —

> “चुनाव के पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था — 5-6 हजार सोयाबीन के दाम देंगे, 2700 गेहूं के दाम देंगे, 3000-3100 का धान खरीदेंगे। आपने आज तक नहीं दिया। नशे में आप थे कि हम नशे में थे?”

“6 किसानों को गोलियों से भून दिया”

भाषण का सबसे तीखा हिस्सा तब आया जब नेता ने मंदसौर गोलीकांड का जिक्र किया।

> “आपने 6-6 किसानों को गोलियों से भून दिया। नशे में आप थे, बीजेपी थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपमानित करने के लिए बार-बार इस तरह की भावना व्यक्त की जाती है।

मोहन यादव को दी सीधी चुनौती

नेता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधे चुनौती देते हुए कहा —

> “मोहन यादव जी, जो सांसद ने किसानों को नशेड़ी कहा, मैं इस पवित्र मंच से आपको आग्रह, चुनौती और हिदायत देना चाहता हूं — आज ही माफी मांगो। नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा —

> “उस सांसद के घर को घेरेंगे। पर एक भी BJP का नेता, विधायक, एक भी BJP का मंत्री चैन से नहीं बैठेगा, अगर किसानों को आपने इसी तरीके से अपमानित करते रहे तो।”

“मैं किसान का बेटा हूं, ये मेरा धर्म है”

भाषण के अंत में नेता भावुक हो गए। उन्होंने कहा —

> “मैं किसान का बेटा हूं, मेरा धर्म है। किसान का अपमान होगा तो मुझे उसकी आवाज उठानी चाहिए कि नहीं उठानी चाहिए?”

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT