मध्य प्रदेश
कोर ग्रुप के नए 'फॉर्मेट' पर काम कर रहा बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व नया 'फॉर्मेट' मिलते ही एमपी में होगा गठन
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन दिनों कोर ग्रुप की नई परियोजना पर काम कर रहा है। पार्टी कोर ग्रुप के पुराने और घिसे-पिटे पैटर्न को बदलकर एक...
• Nov 12, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: कोर ग्रुप के नए 'फॉर्मेट' पर काम कर रहा बीजेपी का राष्ट्रीय
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन दिनों कोर ग्रुप की नई परियोजना पर काम कर रहा है। पार्टी कोर ग्रुप के पुराने और घिसे-पिटे पैटर्न को बदलकर एक नया फार्मेट तैयार करने के मूड में है, जिसमें जल्द ही बड़े नवाचार देखने को मिल सकते हैं।
क्या है कोर ग्रुप?
भाजपा में कोर ग्रुप अध्यक्ष के क्षेत्राधिकार का मामला होता है। इसके तहत अध्यक्ष अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर जिस नेता को चाहे, उसे कोर ग्रुप में शामिल कर सकता है। अब तक इस ग्रुप में आमतौर पर सीनियर और वरिष्ठ नेताओं को ही जगह मिलती थी।
अब बदलेगा फार्मेट
मुखबिर को मिली सूचना के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तैयार किए जा रहे नए फार्मेट में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
अब कोर ग्रुप में सिर्फ सीनियरिटी को ही पैमाना नहीं माना जाएगा। इसमें -
- नए चेहरों को जगह मिलेगी
- नए विधायकों को शामिल किया जाएगा
- युवा कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा, जो पार्टी की रणनीतियों में अहम योगदान दे रहे हैं
राष्ट्रीय नेतृत्व की कोशिश है कि कोर ग्रुप सिर्फ सीनियरिटी का पैमाना बनकर न रह जाए, बल्कि उसमें हर तरह के कार्यकर्ताओं को शामिल कर पार्टी को एक सूत्र में पिरोया जाए।
एमपी में क्यों नहीं बना नया कोर ग्रुप?
कोर ग्रुप के नए पैटर्न पर काम चलने की वजह से ही एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल में अब तक नए कोर ग्रुप का गठन नहीं किया है। फिलहाल वे पुराने कोर ग्रुप से ही काम चला रहे हैं।
जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व नया फार्मेट तैयार करके देगा, उसके बाद एमपी बीजेपी के नए कोर ग्रुप का गठन होगा।
मिशन 2028 पर नजर
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर ग्रुप का नया फार्मेट आते ही वे एक ऐसी टीम का गठन करेंगे, जो मिशन 2028 को फतह करने के लिए मजबूत रणनीति बनाने का काम करेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
मध्यप्रदेश के नए DGP का दिल्ली में होगा फैसला 20 तारीख को दोपहर 3 बजे होगा मंथन तीन नामों का बनेगा पैनल
NEXT ARTICLE →
एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आएगी ‘बाढ़’ बचे हुए निगम-मंडलों की होगी घोषणा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

*बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा 'माफी मांगो नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे'
12/11/2026
एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आएगी ‘बाढ़’ बचे हुए निगम-मंडलों की होगी घोषणा
12/11/2026
मध्यप्रदेश के नए DGP का दिल्ली में होगा फैसला 20 तारीख को दोपहर 3 बजे होगा मंथन तीन नामों का बनेगा पैनल
11/11/2026