मध्य प्रदेश
सरकार के विकास कार्यों को सार्वजनिक करेगा संगठन 'ऐप' लांच कर दिया जाएगा विकास का हिसाब
साल 2027 के पहले भाजपा 28 की तैयारियों में जुटने जा रही है। अगले महीने दिसंबर में मोहन सरकार के कार्यकाल का तीन साल पूरा होने जा रहा है उससे पहले बीजे...
• Nov 11, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: सरकार के विकास कार्यों को सार्वजनिक करेगा संगठन 'ऐप' लांच कर
ADVERTISEMENT
Font Size:
साल 2027 के पहले भाजपा 28 की तैयारियों में जुटने जा रही है। अगले महीने दिसंबर में मोहन सरकार के कार्यकाल का तीन साल पूरा होने जा रहा है उससे पहले बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक ऐसे नवाचार को अंजाम देने जा रहे हैं जिसके चलने जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध होगी। दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा का संगठन एक ऐसा ऐप लांच करने जा रहा है जिसमें सांसद,विधायक,मंत्री और पार्टी के जो अन्य जनप्रतिनिधि हैं जो चुनाव में निर्वाचित हुए हैं वो अपने द्वारा किए जा रहे विकास कार्य का लेखा-जोखा ऐप पर डालेंगे। विधायक अथवा सांसद के द्वारा अब तक तीन साल में कौन से विकास का काम किया गया, कौन सा काम अभी बांकी है और आगे विकास की कौन सी योजना है ये सभी जानकारी भाजपा के जनप्रतिनिधि ऐप के माध्यम से सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि मोहन सरकार ने दो साल पूरे होने पर अपने प्रत्येक विभागों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा था। ठीक उसी प्रकार इस बार भी सरकार तैयारी कर रही है। लेकिन संगठन उससे एक कदम आगे की तैयारी कर रहा है जिसके माध्यम से ऐप में प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जानकारी मौजूद रहेगी। भाजपा की तरफ से 22 से 25 नवंबर के बीच किसी दिन ऐप लांच किया जाएगा जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों का डाटा उसमें अपलोड किया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नवाचार करने में माहिर माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कई बड़े नवाचार किए और उसमें उन्हें कामयाबी भी मिली है। अब इस प्रकार का नवाचार कर प्रदेश अध्यक्ष विपक्ष के द्वारा लगाए जाने वाले सभी आरोपों का एक झटके में जवाब देने की तैयारी में हैं। क्योंकि ऐप लांच होते ही प्रत्येक विकास कार्य सार्वजनिक हो जाएंगे तो सिर्फ जनता ही नहीं विपक्ष के पास भी यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि कौन सा काम हो रहा है अथवा नहीं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पिक्चर खत्म नहीं अभी तो शुरु हुई है वो बीजेपी में भविष्य की बड़ी 'योजनाओं हिस्सा होंगे'
NEXT ARTICLE →
मध्य प्रदेश में सोना फिर रिकॉर्ड स्तर के करीब विवाह करने वालों के लिए सोना हुआ 'सपना'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP का दिल्ली में होगा फैसला 20 तारीख को दोपहर 3 बजे होगा मंथन तीन नामों का बनेगा पैनल
11/11/2026
डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पिक्चर खत्म नहीं अभी तो शुरु हुई है वो बीजेपी में भविष्य की बड़ी 'योजनाओं हिस्सा होंगे'
11/11/2026
'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संगठन 'चिंतन' कमेटी का गठन कर अध्यक्ष खंडेलवाल करेंगे नया नवाचार
11/11/2026