Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संगठन 'चिंतन' कमेटी का गठन कर अध्यक्ष खंडेलवाल करेंगे नया नवाचार

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नवाचार करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटते उसकी बानगी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग सेल में दे...

• Nov 11, 2026• 2 min read
'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संगठन 'चिंतन' कमेटी का गठन कर अध्यक्ष खंडेलवाल करेंगे नया नवाचार

📷 Cover Photo: 'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संग

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नवाचार करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटते उसकी बानगी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग सेल में देखने को मिल चुकी है। जिसके तहत हफ्ते में पांच दिन मंत्री कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं और उसका समाधान भी करने का प्रयास करते हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष एक ऐसा नवाचार करने जा रहे हैं जिससे जनता सीधे सरकार से कनेक्ट होगी। जनता की प्रत्येक समस्याएं सीदे सीएम तक पहुंचेंगी। दरअसल बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ऐसे नवाचार को धरातल में उतारने जा रहे हैं जिसका नाम चिंतन कमेटी होगा। इस कमेटी में समाज के प्रबुद्ध जन जैसे कोई समाजसेवी अथवा अन्य कासी सामाजिक कार्य में जुड़ा व्यक्ति जो जनता से जुड़ा व्यक्ति हो उसको कमेटी में स्थान देने के साथ उसमें एक विधायक,एक मंत्री सहित करीब सात लोग शामिल होंगे। जो आम नागरिकों के बीच सरकार और संगठन को लेकर क्या रुझान से,सरकार के काम धरातल में दिख रहे हैं अथवा नहीं उन सभी बातों की निगरानी करेगी और सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देगी। चिंतन कमेटी की प्रत्येक तीन महीने में बैठक होगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार और संगठन अपनी आंगे की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। करीब सात चिंतन कमेटियों का गठन होगा‌ जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न मामलों को शामिल किया जाएगा। इस कमेटी से प्रदेश अध्यक्ष अधिक से अधिक लोगों को संगठन के काम से भी जोड़ेंगे जिससे उनकी नाराजगी भी दूर होगी। कुल मिला कर प्रदेश अध्यक्ष का यह नवाचार सत्ता संगठन और जनता तीनों को एक सूत्र में जोड़ने का एक बड़ा माध्यम साबित हो सकता है। यह सारे नवाचार यह बताने के लिए भी पर्याप्त हैं कि अब सत्ता और संगठन चुनावी मोड पर आ चुके हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT