मध्य प्रदेश
डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पिक्चर खत्म नहीं अभी तो शुरु हुई है वो बीजेपी में भविष्य की बड़ी 'योजनाओं हिस्सा होंगे'
'समंदर का पानी उतरता देख किनारे घर मत बना लेना मैं लौट कर आउंगा'... यह शेर उस वक्त पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जब साल 2023 के विध...
• Nov 11, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पिक्चर खत्म नहीं अभी तो शुरु हुई है वो
ADVERTISEMENT
Font Size:
'समंदर का पानी उतरता देख किनारे घर मत बना लेना मैं लौट कर आउंगा'... यह शेर उस वक्त पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जब साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद ऐसी स्थिति बनी की ढाई साल में ही दतिया में उप चुनाव हुआ तो पूर्व गृह मंत्री का टिकट काट दिया गया जिससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतिया में विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। उस विद्रोह की आग दतिया में तो फैली ही लेकिन उसके धुंए की जलन दिल्ली में भी महसूस हुई। उस घटना के बाद एमपी बीजेपी की दो कोर ग्रुप की बैठकें आयोजित हुई तो उन्हें उन बैठकों में आमंत्रित नहीं किया गया। संगठन के इस फैसले के बाद लोगों में ये बात आम हो गई कि पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की सियासी पिक्चर खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत तो यह है कि नेता कि पिक्चर तब तक खत्म नहीं होती जब तक वो खुद खत्म नहीं होता। कुछ ऐसा ही पूर्व गृह मंत्री भी पार्टी की भावी योजनाओं में शामिल हैं। भविष्य में भाजपा पूर्व गृह मंत्री को पार्टी किसी बड़ी योजना का हिस्सा बना सकती है। साल 2027 में यूपी में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। पूर्व गृह मंत्री भाजपा के बड़े ब्राह्मण चेहरे होने के साथ यूपी में काफी लोकप्रिय भी हैं। यही कारण है कि पूर्व गृह मंत्री पार्टी की भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं। चुनाव प्रचार और उसके प्रबंधन के मामले में पूर्व गृह मंत्री को महारत भी हासिल है। इससे पहले कई राज्यों में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की चुनावी ड्यूटी लग चुकी है और उसमें वो पार्टी के लिए अपेक्षित परिणाम भी लेकर आ चुके हैं। दरअसल पूर्व गृह मंत्री को लेकर लोगों के मन में चल रही चर्चाओं पर प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन जलेबी की तरह घुमाते हुए उन्होंने इतना इशारा जरुर कि वो पार्टी की भविष्य की योजनाओं में जरुर शामिल होंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संगठन 'चिंतन' कमेटी का गठन कर अध्यक्ष खंडेलवाल करेंगे नया नवाचार
NEXT ARTICLE →
सरकार के विकास कार्यों को सार्वजनिक करेगा संगठन 'ऐप' लांच कर दिया जाएगा विकास का हिसाब
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP का दिल्ली में होगा फैसला 20 तारीख को दोपहर 3 बजे होगा मंथन तीन नामों का बनेगा पैनल
11/11/2026
सरकार के विकास कार्यों को सार्वजनिक करेगा संगठन 'ऐप' लांच कर दिया जाएगा विकास का हिसाब
11/11/2026
'लोक' और 'तंत्र' के बीच सेतु का काम करेगा एमपी बीजेपी का संगठन 'चिंतन' कमेटी का गठन कर अध्यक्ष खंडेलवाल करेंगे नया नवाचार
11/11/2026