मध्य प्रदेश
2028 चुनाव के पहले मोहन सरकार दो लाख पदों के लिए करेगी शासकीय पदों पर भर्ती तैयारियों में जुटा सामान्य प्रशासन विभाग
भोपाल। 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों का बड़ा अभियान चलेगा
• Nov 13, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 2028 चुनाव के पहले मोहन सरकार दो लाख पदों के लिए करेगी शासकी
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों का बड़ा अभियान चलेगा। सरकार ने अगले दो साल में 2 लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती की कार्ययोजना इस तरह बनाई जाए, ताकि चयन प्रक्रिया अक्टूबर 2028 तक पूरी हो जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही भर्ती, पदोन्नति और कर्मचारियों से जुड़े सभी मामलों को लेकर बैठक करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से कहा गया है कि वह विभागों के साथ बैठक कर भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ले।
क्यों तेज हुई भर्ती की तैयारी?
प्रदेश में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब पौने दो करोड़ मतदाता हैं। रोजगार कार्यालयों में 33 लाख से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन करा रखा है। कांग्रेस इसी आंकड़े को आधार बनाकर सरकार पर बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाती रही है। सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा भी की है।
फरवरी 2027 तक देना होगा ब्योरा
- विभागों को फरवरी 2027 तक रिक्त होने वाले पदों का आकलन कर ब्योरा देना होगा।
- इसमें रिक्त पदों के साथ-साथ नए पद भी शामिल हैं।
- भर्ती MPPSC और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से कराई जाएगी।
- विभागों को योजना बनाकर फरवरी 2027 तक वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी।
- जून-जुलाई में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2027 तक विशेष परीक्षा कराई जाएगी।
अभी कितने प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं?
विभागों की ओर से अब तक PSC को 6,588 और ESB को 17,299 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
संविदा कर्मचारियों के लिए भी रास्ता
ऊर्जा विभाग 6,000 संविदा कर्मचारियों की विभागीय स्तर पर परीक्षा लेकर सफल अभ्यर्थियों को नियमित करने की प्रक्रिया कर रहा है। सरकार ने कहा है कि इसी तरह अन्य विभाग भी अपने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया कर सकते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
पुलिस को 'आकाश' से आई 'चिट्ठी' इंदौर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का किया अनुरोध
NEXT ARTICLE →
विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी लाड़ली बहनों की संख्या छूटी हुई पात्र महिलाओं को जोड़ने की चलेगी मुहिम
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी लाड़ली बहनों की संख्या छूटी हुई पात्र महिलाओं को जोड़ने की चलेगी मुहिम
13/11/2026
पुलिस को 'आकाश' से आई 'चिट्ठी' इंदौर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का किया अनुरोध
12/11/2026
*बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा 'माफी मांगो नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे'
12/11/2026