Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी लाड़ली बहनों की संख्या छूटी हुई पात्र महिलाओं को जोड़ने की चलेगी मुहिम

भोपाल। 2028 विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना का बड़ा विस्तार होने जा रहा है

• Nov 13, 2026• 2 min read
विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी लाड़ली बहनों की संख्या छूटी हुई पात्र महिलाओं को जोड़ने की चलेगी मुहिम

📷 Cover Photo: विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी लाड़ली बहनों की संख्या छूटी हु

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। 2028 विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। सरकार की तैयारी है कि जिन पात्र महिलाओं के फार्म अब तक नहीं भरे गए, उन्हें योजना से जोड़कर लाभ दिया जाए। इसके लिए चुनाव से पहले विशेष मुहिम चलाई जाएगी।

2023 में बदली थी तस्वीर

साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना को चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की बड़ी वजह माना गया था। 1,000 रुपये से शुरू हुई यह योजना अब 1,500 रुपये तक पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार ने इसे 3,000 रुपये तक करने का वादा किया है।

शिवराज के बाद मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में भी बहनों के खातों में राशि लगातार जा रही है।

क्यों जरूरी हुआ विस्तार?

योजना शुरू होने के समय बड़ी संख्या में महिलाएं फार्म नहीं भर पाई थीं, इसलिए उन्हें लाभ नहीं मिल रहा। तीन साल में नई पात्र महिलाएं भी तैयार हो चुकी हैं। अब उनका एक ही सवाल है - लाड़ली बहनों के फार्म कब भरे जाएंगे?

क्या है सरकार की कार्ययोजना?

मुखबिरों से मिली जानकारी के मुताबिक -

- चुनाव से ठीक 6 महीने पहले लाड़ली बहना योजना का विस्तार किया जाएगा।
- उससे 6 महीने पहले से योजना की मार्केटिंग का दौर शुरू होगा।
- साल 2027 के अंत तक इस योजना पर काम तेज होगा।
- चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 3,000 रुपये डालने की भी योजना है।

सिर्फ लाड़ली बहना ही नहीं

सरकार एक-दो और ऐसी योजनाओं पर भी विचार कर रही है, जिनसे अन्य वर्ग को लाभ मिले और सरकार बनने की संभावना और मजबूत हो।

दरअसल, लाड़ली बहना योजना भाजपा के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कारण सरकार बची हुई महिलाओं को लाभ देकर एक बार फिर इस योजना को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT