Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'मैं भी दिग्विजय सिंह का बेटा हूं' कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच पर दिया बयान कहा उनकी राजनीतिक विरासत मेरी

अब तक भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती रहा है कि कांग्रेस में परिवारवाद है। अब तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद को पूर्व सीएम दिग्विजय सिं...

• Nov 13, 2026• 3 min read
'मैं भी दिग्विजय सिंह का बेटा हूं' कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच पर दिया बयान कहा उनकी राजनीतिक विरासत मेरी

📷 Cover Photo: 'मैं भी दिग्विजय सिंह का बेटा हूं' कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटव

ADVERTISEMENT
Font Size:
अब तक भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती रहा है कि कांग्रेस में परिवारवाद है। अब तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बेटा घोषित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि उनकी राजनीतिक विरासत भी उनकी है। जीतू पटवारी ने कहा कि पैसा जयवर्धन सिंह का और उनकी राजनीतिक विरासत मेरी। मतलब साफ है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुद को दिग्विजय सिंह की सियासी विरासत का 'दत्तक'  पुत्र घोषित कर राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं और वर्तमान में विधायक भी हैं। लेकिन जिस प्रकार से जीतू पटवारी ने पूर्व सीएम की विरासत पर कब्जा करने का ऐलान किया है उससे यह साफ है कि पटवारी ने बयानों की एक ऐसी गोटी खेली है जिसके आगे दिग्विजय सिंह की सियासी विरासत खतरे में आ चुकी है। क्योंकि पटवारी जिस मंच से उनकी विरासत हथियाने की बात कर रहे थे वो मंच भी उन्हीं का था। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह इस वक्त सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं जो अयोध्या तक जानी है। इस यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह अपनी सियासी विरासत का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी विरासत पर कब्जा करने के लिए दावेदार पहले ही तैयार हो चुके हैं। जिस वक्त जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत का दावेदार होने की बात कही उस वक्त जयवर्धन सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी वहां मौजूद थे। पटवारी के बयान पर मंच पर ठहाके तो लग रहे थे लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओं के कलेजे पर सांप भी रेंग रहे थे। क्योंकि दिग्विजय सिंह की विरासत आज की नहीं सालों की बनाई हुई है जिसके इर्द-गिर्द पूरी कांग्रेस घूमती है। अब सवाल इस बात का भी उठता है कि इस विरासत के कितने दावेदार हैं। क्योंकि दिग्विजय सिंह की विरासत पर कब्जा करने के लिए सबसे पहले उनके बेटे हैं उसके बाद एक लंबी कतार है। और उस कतार को छोड़ कर जीतू पटवारी ने खुद को वारिश घोषित कर सियासी विरासत में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT