Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'भाजपा को बचाना है तो हराना जरुरी' ये दुआ मांग रहे हैं पार्टी के मूल कार्यकर्ता ज्यादा प्रयोगों से नाराजगी का माहौल

मध्य प्रदेश भाजपा का देश में सबसे मजबूत संगठन माना जाता है। लेकिन साल 2023 के बाद पार्टी का ढांचा ऐसे बदला है कि उससे भाजपा के ही कार्यकर्ता खुश नहीं ...

• Nov 14, 2026• 3 min read
'भाजपा को बचाना है तो हराना जरुरी' ये दुआ मांग रहे हैं पार्टी के मूल कार्यकर्ता ज्यादा प्रयोगों से नाराजगी का माहौल

📷 Cover Photo: 'भाजपा को बचाना है तो हराना जरुरी' ये दुआ मांग रहे हैं पार्ट

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा का देश में सबसे मजबूत संगठन माना जाता है। लेकिन साल 2023 के बाद पार्टी का ढांचा ऐसे बदला है कि उससे भाजपा के ही कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। दरअसल कांग्रेस से भाजपा में आए लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता भले कह रहे हों कि सभी कार्यकर्ता दूध में शक्कर की तरह मिल चुके हैं लेकिन हकीकत तो यही है कि कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं और मूल भाजपाई कार्यकर्ताओं के बीच अंतर्द्वंद की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश कार्यालय में भले सबकुछ ठीक दिख रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि भाजपा के मूल कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि पार्टी को बचाने के लिए सरकार का जाना जरुरी है। कुछ कार्यकर्ताओं के ऐसा कहने पर जब मुखबिर ने उनसे पूछा कि इसका कारण क्या है तो उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंदर 'गंध' मचा रखी है। वो जिस राजनीति से यहां पर आए हैं वही राजनीति भाजपा में भी कर रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता सिर्फ सत्ता की चासनी चाटने आए हैं। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के काम धड़ल्ले से हो रहे हैं लेकिन मूल भाजपाई कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में मूल भाजपाई खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और अपनी ही सरकार के जाने की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं। दरअसल पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल जैसे अध्यक्ष मिले हैं जो सहज और सरल स्वभाव के नेता हैं। उनकी सरलता पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ रही है। दरअसल सरकार में कई मंत्री और विधायक भी ऐसे हैं जो कांग्रेस से ही आए हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा का संगठन आल इज वेल के भले दावे कर रहा हो लेकिन हकीकत यही है कि भाजपा के अंदर कांग्रेस के स्लीपर सेल इतने अंदर तक घुस चुके हैं कि अब मूल भाजपाई खुद को असहज सा महसूस करने लगे हैं। जिस प्रकार बड़ी संख्या में आए मेहमानों के बीच घर का मालिक खुद को मेहमान सा महसूस करने लगता है ठीक उसी प्रकार भाजपा के मूल कार्यकर्ता अपने आप में महसूस कर रहे हैं कि जैसे वो खुद बाहर से आए हों। कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रकार का माहौल होना भाजपा की सेहत के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। क्योंकि वरिष्ठ नेताओं को सबकुछ ठीक दिखने के बाद भी अंदर सब ठीक नहीं है। फिलहाल संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी को मजबूत करने पर खूब जोर दे रहे हैं लेकिन मूल कार्यकर्ताओं को खुश करना और उन्हें पार्टी के कामों में लगाना प्रदेश नेतृत्व के लिए बड़ी टेंशन का सबब बन सकता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT