मध्य प्रदेश
'गोवंश वध' का हब बना भोपाल अब जहांगीराबाद में बरामद हुईं गाय तमाशा बना प्रशासन
राजधानी में गोवंश वध का खौफनाक खेल फिर बेनकाब हुआ है। रविवार तड़के जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने की सूचना पर जब बजरंग दल-विहिप के कार्यकर्ता मौके पर...
• Nov 15, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'गोवंश वध' का हब बना भोपाल अब जहांगीराबाद में बरामद हुईं गाय
ADVERTISEMENT
Font Size:
राजधानी में गोवंश वध का खौफनाक खेल फिर बेनकाब हुआ है। रविवार तड़के जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने की सूचना पर जब बजरंग दल-विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर सब सन्न रह गए।
मुखबिर को मिली जानकारी के मुताबिक, तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कार्यकर्ता जहांगीराबाद के संबंधित इलाके में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि मौके पर 5 गायें जीवित मिलीं, जबकि 3 गायों के अवशेष पड़े हुए थे।
विरोध जताने के दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन पर हमला किया गया और उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।
शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन, थाने का घेराव
घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जहांगीराबाद थाने का घेराव कर धरना दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नामक व्यक्तियों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए जाने का दावा भी किया जा रहा है।
ये पहली घटना नहीं, भोपाल में पहले भी पकड़ा जा चुका है 26 टन गोमांस
जहांगीराबाद की ये घटना अकेली नहीं है। भोपाल पहले भी गोमांस तस्करी के बड़े कांड से दहल चुका है।
17 दिसंबर 2025 की रात पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने ही हिंदू संगठनों ने मांस से भरा एक कंटेनर ट्रक पकड़ा था। पुलिस जांच में उसमें 26 टन मांस मिला था।
मांस के सैंपल मथुरा की फोरेंसिक लैब में भेजे गए थे, जहां से पुष्टि हुई कि मांस गाय का है, जो कानून के तहत प्रतिबंधित है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एमपी में कांग्रेस की सरकार बने या नहीं 'स्वयंभू' सीएम की कतार पहले से तैयार
15/11/2026
शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेच दिया और रजिस्ट्री भी करवा दी मामला सामने आया तो दर्ज हुई FIR
15/11/2026
कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-निमाड़ में चलेगा 'सफाई अभियान' निष्कृय पदाधिकारी हटाए जाएंगे
15/11/2026