मध्य प्रदेश
बालाघाट में 'घिरेंगे' राहुल गांधी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला महाकौशल के मंत्री करेंगे नेतृत्व
मध्य प्रदेश भाजपा में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में कोर कमेटी की बड़ी बैठक आयोजित की गई है।...
• Sep 30, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बालाघाट में 'घिरेंगे' राहुल गांधी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक म
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में कोर कमेटी की बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में राहुल गांधी को घेरने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार हुई है। राहुल गांधी पर अटैक करने के लिए महाकौशल के मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य मंत्री पदाधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वो बिरसा क्षेत्रों में कुपोषण, मलेरिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जान गंवाने वाले बैगा आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का 15 दिन के अंदर मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वो 19 सितंबर को इंदौर आए थे। राहुल के एमपी दौरों पर भाजपा में टेंशन का माहौल है। राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने मंत्रियों के साथ स्थानीय प्रवक्ताओं को भी मोर्चा संभालने के लिए कहा है। इस दौरान स्थानीय इंफ्लूएंसरों से भी मदद लेने के लिए कहा गया है जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से भी राहुल गांधी पर दबाव बनाया जा सके।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 'नंबर वन' होने का ढिंढोरा पीट रहे पदाधिकारी
NEXT ARTICLE →
₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 'नंबर वन' होने का ढिंढोरा पीट रहे पदाधिकारी
30/9/2026
ग्वालियर-चंबल की बंजर होती सियासी जमीन में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और विप्लव देव कैसे नई पौध तैयार करेंगे यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब आना बांकी
30/9/2026
बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी पहुंचे एमपी कल चित्रकूट और आज बाबा महाकाल के दर्शन कर शुरु करेंगे काम
29/9/2026