Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 'नंबर वन' होने का ढिंढोरा पीट रहे पदाधिकारी

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत चारणगासी से बड़नगर जा रही जन सेवा यात्रा सोमवार शाम बीनागंज पहुंची। स्वागत के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में खेल गतिविधि...

• Sep 30, 2026• 2 min read
ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 'नंबर वन' होने का ढिंढोरा पीट रहे पदाधिकारी

📷 Cover Photo: ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी

ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत चारणगासी से बड़नगर जा रही जन सेवा यात्रा सोमवार शाम बीनागंज पहुंची। स्वागत के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में खेल गतिविधियां रखी गई थीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा महामंत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसी दौरान मंच पर मंडल अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह मीना खड़े दिखे। उन्हें खड़ा देखकर चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष को बैठना चाहिए था। जिला उपाध्यक्ष ने जवाब दिया कि बैठने से कोई मना नहीं कर रहा। इसके बाद सभी पदाधिकारी मंच छोड़कर नीचे लगी कुर्सियों पर बैठ गए। कुछ देर बाद विधायक भी उनके साथ नीचे बैठ गईं। घटना के बाद जिले में गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है, हालांकि पदाधिकारी इसे सामान्य बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह मंचीय कार्यक्रम नहीं था।

पहले भी हो चुकी है कुर्सी को लेकर तकरार
इसके पहले गुना के मानस भवन में हुए कार्यक्रम के दौरान भी विधायक प्रियंका मीना अग्रिम पंक्ति में कुर्सी न मिलने पर नाराज हो गई थीं। इसी तरह बलराम जयंती महोत्सव के दौरान कृषि उपज मंडी नानाखेड़ी में हुए एक कार्यक्रम में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना की गुना विधायक पन्नालाल शाक्य से तकरार हो चुकी है। अब मजे की बात यह है कि सेवा संकल्प अभियान को लेकर हो रही बैठकों में विवाद उभर कर सामने आ रहे हैं और पार्टी के पदाधिकारी सेवा संकल्प अभियान में अब भी देश में नंबर वन होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT