डबरा नवग्रह शक्तिपीठ में सुबह पांच बजे उमड़ा आस्था और विश्वास का जन सैलाव डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त की कृतज्ञता

डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आस्था और विश्वास का ऐसा जन सैलाव उमड़ पड़ा है जिसे देख कर पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा भी आश्चर्य चकित हो गए। शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने जब सुबह आठ बजे से शिवकथा करने का निर्णय लिया तो पूर्व गृह मंत्री को संशय था कि इतनी सुबह महिलाएं कैसे आएंगी। लेकिन वो जब सुबह पांच बजे कथा स्थल पहुंचे तो भक्तों की अथाह भीड़ देख कर पूर्व गृह मंत्री भी आश्चर्य में पड़ गए। ऐसी स्थिति में पूर्व गृह मंत्री ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भी सुबह के लिए सोचना पड़ रहा था। लेकिन जब भगवान शिव के प्रति महिलाओं की निश्चल भक्ति देखी तो महिलाओं की शिव भक्ति का अहसास हुआ कि वो भगवान शिव की कथा को लेकर कितनी उत्साहित हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि वो सभी माताओं,बेटियों और बहनों का चरण छू कर आभार व्यक्त करते हैं जो इतनी सुबह कार्यक्रम स्थल में भगवान शिव की कथा सुनने पहुंची। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि भगवान शिव ने अवतार के रुप में ही पंडित प्रदीप मिश्रा को भेजा है। परसों महाशिवरात्रि है और पंडित जी को सीहोर में भी प्राण प्रति में यही काम करना है। आज सनातन को जिंदा रखने का काम महाराज श्री जैसे देवपुरुष ही करते हैं। जब महाराज की कथा में आते हैं तो सब जाति-पाति भूल कर शिवमय हो जाते हैं सब महाराज के हो जाते हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि शिव भक्ति की भक्ति तब तक पूर्ण नहीं हो जाती जब तक वो प्रदीप मिश्रा के चरणों में न आ जाए। हर कथा के बाद विश्व के कल्याण की चिंता करने वाला दुनिया में कोई देश है तो वो भारत देश है। पूर्व गृह मंत्री ने लाखों की संख्या में पहुंची भीड़ का हाथ जोड़ कर आभार व्यक्त किया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भोपाल में किन्नरों पर धर्म बदलने का दबाव य गद्दी की लड़ाई अब सड़क पर आई पढ़िए मुखबिर
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों की कार्यकारिणी भंग कर जिला अध्यक्षों को दिया बड़ा झटका
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024