भोपाल में किन्नरों पर धर्म बदलने का दबाव य गद्दी की लड़ाई अब सड़क पर आई पढ़िए मुखबिर

भोपाल में 'किन्नर जिहाद' के आरोपों ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बड़ी संख्या में किन्नरों का एक बड़ा समूह जब कलेक्ट्रेट पहुंचा तो वहां भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवारा के किन्नरों ने डेरे की प्रमुख सुरैया नायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी किन्नरों का आरोप है कि डेरे में हिंदू किन्नरों पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और इनकार करने पर उन्हें अमानवीय यातनाएं दी जा रही हैं। एडीएम प्रकाश नायक को सौंपे गए ज्ञापन में किन्नरों ने सुरैया नायक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि सुरैया पिछले कई सालों से हिंदू शिष्यों का जबरन मतांतरण करवा रही है। विरोध करने वालों के साथ मारपीट की जाती है, उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है और यहां तक कि गोमांस खाने के लिए भी मजबूर किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि उन्हें डराने के लिए पांच साल पहले हुई बरखा किन्नर की हत्या का हवाला दिया जाता है। दूसरी ओर, मंगलवारा प्रमुख सुरैया नायक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।सुरैया के मुताबिक, यह उनकी गद्दी हड़पने का एक बड़ा षड़यंत्र है, जिसे मंडीदीप की एक किन्नर और उसके सहयोगी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि उनका डेरा पीढ़ियों पुराना है और वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। फिलहाल, भोपाल प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि भोपाल में किन्नरों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई आए दिन देखने को मिलती रही है लेकिन इस बार मतांतरण का नया मामला सामने आने के कारण मामले ने गंभीर रुप ले लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?लाड़ली बहनों को 'छन्नी' लगा कर दी जाएगी राशि कल खंडवा में सीएम अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि
डबरा नवग्रह शक्तिपीठ में सुबह पांच बजे उमड़ा आस्था और विश्वास का जन सैलाव डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त की कृतज्ञता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024