Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों को 'छन्नी' लगा कर दी जाएगी राशि कल खंडवा में सीएम अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि

Feb 12, 2026 2 min read
लाड़ली बहनों को 'छन्नी' लगा कर दी जाएगी राशि कल खंडवा में सीएम अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली लाड़ली बहनों की राशि का अंतरण 14 फरवरी को सीएम यादव खंडवा जिले में राशि अंतरित करेंगे।सीएम खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक में लाड़ली बहना योजना की लार्भाथियों के खाते में 33वीं किस्त जारी करेंगे। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार इस बार उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं है अथवा उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई। उन लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में इस बार प्रति माह मिलने वाली 1500 रुपए की राशि नहीं पहुंचेगी, जिनके नाम से पूरा दस्तावेज नहीं है ऐसी महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए पहले अपने दस्तावेज को तैयार कराकर रखना होगा। इनमें समग्र आईडी डिलीट होना, बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होना शामिल है। ऐसी सभी महिलाएं जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं, उन्हें राशि मिलेगी। हालांकि जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में समस्या आ सकती है। ई-केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT