Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मोदी कैबिनेट में एमपी से एक सांसद और राष्ट्रीय संगठन में चार नेताओं का होगा प्रमोशन रीवा से जनार्दन अथवा सतना से गणेंश सिंह को मिलेगा मौका

Jun 30, 2026 2 min read
मोदी कैबिनेट में एमपी से एक सांसद और राष्ट्रीय संगठन में चार नेताओं का होगा प्रमोशन रीवा से जनार्दन अथवा सतना से गणेंश सिंह को मिलेगा मौका
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित होने के बाद अब सभी नेताओं की नजर दिल्ली की मोदी और नितिन नवीन की टीम पर है। दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की बड़ी प्रयोगशाला माना जाता है। एमपी बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा इतना मजबूत भी है कि जो भी प्रयोग होते हैं उनमें पार्टी को ज्यादातर सफलता भी मिलती है। अब इन दिनों मोदी कैबिनेट को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। खबर है कि एमपी से एक सांसद को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं वीरेन्द्र कुमार और सावित्री ठाकुर के खराब परफार्मेंस के चलते इनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की संभावना भी बताई जा रही है। सामान्य वर्ग के सांसद को मोदी कैबीनेट में स्थान मिलने की संभावना कम है लिहाजा उम्मीद यही है कि किसी ओबीसी चेहरे पर भाजपा दांव लगा सकती है। सामान्य वर्ग में अगर किसी को मौका मिलेगा तो रीवा से जनार्दन मिश्रा की उम्मीद है। और वहीं ओबीसी से किसी को आगे बढ़ाना है तो सतना सांसद गणेश सिंह की संभावनाएं प्रबल हैं। वो एक कुर्मी नेता हैं और विंध्य में इस समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा संगठन की बात करें तो एमपी से चार नेताओं के शामिल होने की संभावना बन रही है जिसमें अलग-अलग चार वर्गों को साधने का प्रयास होगा। एक नेता सामान्य वर्ग से होगा। तो एक ओबीसी,एक एससी और एक एसटी वर्ग से राष्ट्रीय संगठन में शामिल किया जाएगा। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले ने नेताओं का नाम तय हो चुका है तो वहीं संगठन की सूची अब अंतिम रुप ले रही है जिसके कारण नेता गुपचुप तरीके से लगातार दिल्ली की ओर अपना रुख कर रहे हैं और अपनी गोटियां बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT