वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस जनता के मुद्दों से भटकी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेताओं को दिखाया आइना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस आज गहरे नेतृत्व संकट, गुटबाजी और आंतरिक कलह से जूझ रही है। पार्टी का पूरा संगठन विभिन्न गुटों में बंट चुका है और उसके नेता जनता के मुद्दों के बजाय आपसी वर्चस्व की राजनीति में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच लंबे समय से चल रहा नेतृत्व संघर्ष अब संगठन के हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस खींचतान के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है और संगठन पूरी तरह दिशाहीन होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता अपनी विफलताओं और गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिए मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए कोई सकारात्मक दृष्टि या एजेंडा नहीं बचा है। यही कारण है कि कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह और संगठनात्मक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए समय-समय पर दुष्प्रचार का सहारा लेती है। भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक विफलताओं और गुटबाजी को छिपाने के लिए निराधार और तथ्यहीन बयानबाजी कर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?उमंग सिंघार ने कांग्रेस कार्यालय से बनाई दूरी होटल में लेने लगे प्रेसवार्ता पटवारी और सिंघार की आपसी कलह फिर सतह पर आई
मोदी कैबिनेट में एमपी से एक सांसद और राष्ट्रीय संगठन में चार नेताओं का होगा प्रमोशन रीवा से जनार्दन अथवा सतना से गणेंश सिंह को मिलेगा मौका
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024