गुस्से में नजर आए सीएम मोहन यादव ने दी निगम-मंडल अध्यक्षों को नसीहत कहा 'पीएम की अपील का तो ध्यान रखते'

पीएम मोदी की ऊर्जा वचत की अपील का भाजपा नेताओं ने ही मखौल उड़ाया जिसके बाद प्रदेश हर में भाजपा की जमकर किरकिरी हुई। निगम-मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए भाजपा नेताओं में खुशी और जोश का गुबार इस कदर फूटा कि उन्होंने जोश-जोश में पीएम मोदी की अपील को ही अनसुना कर दिया और प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों वाहनों का काफिला लेकर शक्ति प्रदर्शन दिखाने पहुंच गए। हांलांकि इस प्रकार की खबर मिलते ही सरकार और संगठन की ओर से सख्त एक्शन लिया गया। लेकिन उसके बाद भी कुछ नेताओं पर सरकार और संगठन की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा और वो फिर प्रदेश कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन करने पहुंच गए। उन्हीं नेताओं में शामिल हैं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल जिन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश कार्यालय में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और सैकड़ों वाहन लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इन नेताओं की खबर मीडिया में प्रसारित होते ही कार्रवाई की मांग होने लगी। क्योंकि उसके पहले दो नेताओं पर सत्ता और संगठन की तरफ से कार्रवाई हो चुकी थी लिहाजा उम्मीद थी कि सीएम कोई बड़ा ऐक्शन लेंगे लेकिन जब दोनों नेताओं को सोमवार को सीएम हाउस में तलब किया गया तो सीएम ने के गुस्से का पारा हाई हो रहा था। खुद पर कंट्रोल करते हुए सीएम ने सिर्फ इतना कहा कि पीएम मोदी की बात का मान तो रख लेते। जब भाजपा के नेता ही पीएम मोदी की बात का मान नहीं रखेंगे तो आम नागरिक क्या मान रखेंगे। लेकिन इस दौरान सीएम ने साफ संदेश देने का प्रयास किया कि आपका आचरण अच्छा होना जरुरी है। जब भाजपा नेताओं का आचरण ठीक होगा तो आम नागरिक उसी का अनुसरण करेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने तय किए नाम दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर
दतिया से अपने बेटे को टिकट दिलाने दिल्ली पहुंचे पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती राहुल गांधी से की मुलाकात
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024