दतिया से अपने बेटे को टिकट दिलाने दिल्ली पहुंचे पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती राहुल गांधी से की मुलाकात

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय से उनकी विधायकी शून्य घोषित कर दी गई है। और अब दतिया में उप चुनाव होना लगभग तय हो गया है। लिहाजा अब पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती चाहते हैं कि उनसे भले विधायकी जा रही है लेकिन विधायकी घर पर ही रहे इसी लिए वो अपने बेटे अंकित को लेकर दिल्ली दरबार पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। हांलांकि इस मुलाकात को राजेन्द्र भारती सामान्य बता रहे हैं और वो यही कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी विधायकी बच जाएगी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए दतिया में उप चुनाव होना लगभग तयं है। और इसका अहसास राजेन्द्र भारती को है। अन्यथा ऐसे मौके पर वो बेटे को लेकर दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने नहीं जाते। गौरतलब है कि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को बैंक धोखाधड़ी मामले को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई गई है। जिसके खिलाफ उन्होने हाई कोर्ट में चुनौती भी दे रखी है। 26 मई को अर्जेंट हियरिंग भी रखी गई है। लेकिन जिस प्रकार से कोर्ट ने सभी साक्ष्यों को आधार मानते हुए भारती को सजा सुनाई है उससे अब उनकी विधायकी मिलने की संभावना न के बराबर है। जनता के बीच भले राजेन्द्र भारती लाख दावे कर रहे हों लेकिन सत्य तो यही है कि राजेन्द्र भारती को कोर्ट से राहत मिलने की संभावना शून्य के बराबर है। मामला अब निर्वाचन आयोग के हाथ में है जहां से कभी भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। ऐसी स्थिति में विधायकी अपने पास रखने के लिए राजेन्द्र भारती ने दूसरे विकल्प पर काम करते हुए बेटे की मुलाकात राष्ट्रीय नेतृत्व से कराई है। हांलांकि उनके अलावा भी कांग्रेस से अन्य कई दावेदार प्रदेश अध्यक्ष के पास दस्तक दे रहे हैं और खुद की जीत का दावा कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?गुस्से में नजर आए सीएम मोहन यादव ने दी निगम-मंडल अध्यक्षों को नसीहत कहा 'पीएम की अपील का तो ध्यान रखते'
'शराब' को लेक भिड़े मोहन सरकार के दो मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने लगाया बड़ा आरोप
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024