इण्डियन रोड 'कांग्रेस' के दिशा-निर्देश के अनुसार संकेत एवं मॉर्किंग अनिवार्य रूप लगाने के जारी हुए आदेश

भोपाल शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में पालिका भवन में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं जैसे गृह, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, स्मार्ट सिटी, नगर निगम भोपाल, कलेक्टर कार्यालय भोपाल, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन ने भोपाल शहर में विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा बनायी जा रही सड़कों की संरचना एवं संकेतकों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि भोपाल की सड़कें सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिये। उन्होंने इण्डियन रोड कांग्रेस के दिशा-निर्देश के अनुसार संकेत एवं मॉर्किंग अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि बारिश शुरु होते ही शहर की सड़कों का उखड़ने का सिलसिला शुरु हो गया है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन उसकी मरम्मत में अभी से जुट गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?60 से कम अंक लाने वाले रोजगार सहायकों पर गिरेगी गाज,तबादला नीति भी हुई लागू
सीएम यादव युवाओं को अपने हाथ देंगे ऑफर लेटर,रीवा सहित कई जगहों पर खुलेंगी औद्योगिक इकाइयां
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024