बीजेपी 197 से 240 सीट लेकर आएगी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

📷 Umang Singhar
मप्र के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान आया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके दिल्ली में भी सोर्सेज हैं और उससे पता चला है कि बीजेपी 197 से 240 सीटों के बीच सिमट रही है। इस बीच उमंग सिंघार ने एक और बड़ी बात कही जिसके तहत उन्होने कहा कि देश के 11 हिंदी भाषी राज्यों को छोड़ कर भाजपा इस बार दक्षिण भारतीय राज्यों में आगे बढ़ेगी। और दक्षिण भारतीय राज्यों में अगर भाजपा आगे बढ़ी तो आंकड़ा 240 से ऊपर का हो सकता है। उमंग सिंघार ने एमपी में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर तरीके से चुनाव लड़ा है और जिस प्रकार से रिपोर्ट आ रही हैं उसके आधार पर एमपी में भी कांग्रेस करीब दस सीट जीतने में कामयाब हो जाएगी। उमंग सिंघार ने अपने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के संबंधों को लेकर कहा कि हमेशा बीजेपी से इस प्रकार की बातें आती हैं। क्या बीजेपी का कोई ब्यक्ति हमारी किचन कैबिनेट में शामिल है जो हर बात की जानकारी बीजेपी वालों को देता है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनको बीजेपी में शामिल कराने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए गए लेकिन वो सिद्धांतों में चलने वाले ब्यक्ति हैं। पार्टी ने उन्हे बिना मांगे सबकुछ दिया है लिहाजा ऐसी स्थिति में वो पार्टी का कभी भी साथ नहीं छोड़ सकते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?तत्कालीन शिवराज सरकार के फैसले बदलने की कवायद तेज,घाटे में चल रहे निगम-मंडल हो सकते हैं बंद,मांगी जानकारी
न इधर के रहे न उधर के कांग्रेस विधायक अब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लेंगे निर्णय,रावत और सप्रे ने नहीं दिया त्यागपत्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024
संविदा कर्मियों को राहत देने की तैयारी में प्रदेश की मोहन सरकार,राष्ट्रीय पेंशन योजना दायरे में लाने की कवायद
29/5/2024