भाजपा के सांसद-विधायकों को अब लोक व्यवहार की सीख देगी भाजपा,चुनाव जीतने के भी मिलेंगे टिप्स

पिछले कुछ महीनों में एमपी बीजेपी को कई सवालों के दौर से गुजरना पड़ा। एक कैडरबेस पार्टी होने के बाद भी भाजपा के नेता कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहे जिसका खामियाजा पार्टी के परिष्ठ नेताओं को जवाब देकर भुगतना पड़ता है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अब भाजपा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर करेगी जिसमें पंच परिवर्तन के टिप्स दिए जाएंगे। 14 से 16 जून को पचमढ़ी में होने वाले भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के लिए अब पार्टी ने तय कर लिया है कि सांसद और विधायकों को किस प्रकार से क्या सिखाना है जिससे भविष्य में पार्टी खटघरे में न खड़ी होने पाए। सबसे पहले लोक व्यवहार की सीख दी जाएगी जिसके तहत जनता के सामने खुद को किस प्रकार से पेश करना है उसकी जानकारी सांसद विधायकों को दी जाएगी। साथ में तौर-तरीकों की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा चुनाव के समय क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गुर बताए जाएंगे। स्वयं के सोशल मीडिया प्रबंधन से लेकर पंच परिवर्तन के टिप्स दिए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो समापन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बीच 15 जून को कुछ और केन्द्रीय नेताओं के शामिल होने की खबर सामने आ रही है जिनसे पार्टी नेतृत्व लगातार बात कर रहा है। दरअसल भाजपा का यह ट्रेनिंग सेशन अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी के नेताओं को वरिष्ठ नेता अलग-अलग तरीके से ट्रेनिंग दें और फिर वो उस सीख को अपने जीवन में उतार सकें और पार्टी को भविष्य में उस सीख का लाभ हो पाए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रेस के घेड़े और बारात के घोड़े' को अलग करेंगे राहुल गांधी,बीजेपी अध्यक्ष ने उन 'घोड़ों को बताया लंगड़ा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता साफ,संघ ने लगाई फाइनल नाम पर मुहर कभी भी हो सकती है नए अध्यक्ष की घोषणा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024