भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता साफ,संघ ने लगाई फाइनल नाम पर मुहर कभी भी हो सकती है नए अध्यक्ष की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर देश भर में सियासत का बाजार गर्म है। लोग लगातार कयास लगा रहे हैं कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हो सकता है। Mukhbir को मिली सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर 31 मार्च को ही तस्वीर साफ हो गई थी जब पीएम मोदी को कानपुर स्थित संघ कार्यालय बुलाया गया था। दरअसल संघ की तरफ से संजय जोशी के नाम को पहले ही भेज दिया गया था और अध्यक्ष बनाने के लिए कहा गया था लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह संजय जोशी को अध्यक्ष बनाने के लिए राजी नहीं थे। 31 मार्च को जब पीएम मोदी नागपुर पहुंचे तो वहां पर संजय जोशी को भी बुलाया गया था। खबर है कि संजय जोशी और पीएम मोदी की आपस में मुलाकात कराई गई थी और दोनों के बीच चल रहे मतभेद को आपस में खत्म कर पार्टी को आगे और मजबूत करने के लिए कहा गया। संघ के हस्तक्षेप के बाद पीएम मोदी भी संजय जोशी को लेकर सहमत हो गए थे। इसी बीच पहलगाव हमले के कारण सभी प्रकार की नियुक्तियां और अन्य गतिविधियों पर विराम लग गया। अब एक बार फिर परिस्थितियों सामान्य हो रहीं हैं लिहाजा माना जा रहा है कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का रहस्य खत्म हो जाएगा और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के सांसद-विधायकों को अब लोक व्यवहार की सीख देगी भाजपा,चुनाव जीतने के भी मिलेंगे टिप्स
हिनौती गौ-धाम में 500 अतिरिक्त रह पाएंगे गो वंश,डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने किया दौरा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024