'भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस से सतर्क रहें' 'भाजपा में फूट डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस' सिंधिया से सीएम यादव ने की मुलाकात

जो भारतीय जनता पार्टी कैडर और एकजुटता की बात करती थी उसी भाजपा के नही ता आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस भ्रामक प्रचार करके कार
कार्यकर्ताओं में फूट डालने का प्रयास कर रही है। यह बात उस वक्त सामने आई जब विजयपुर चुनाव को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हे चुनाव प्रचार करने के लिए कहा जाता तो वो जरुर जाते। सिंधिया के इस बयान के बाद भाजपा में अस्थिरता की स्थिति बनने लगी थी। पार्टी के कार्यकर्ता दवी जुवां ये कहने लगे कि कहीं सिंधिया फिर कांग्रेस में जाने का मूड तो नहीं बना रहे हैं। सिंधिया का बयान आने के बाद भाजपा की तरफ से प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने काउंटर अटैक करते हुए कहा था कि भाजपा की तरफ से सिधिया को बुलाने खुद सीएम,अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री गए थे। सिंधिया ने जो भी कहा है वो आधारहीन तत्थ्य है। इस तरह के बयानो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खींचतान का माहौल देखने को मिला। अब तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को खुद आगे आकर कहना पड़ा कि कांग्रेस के लोग भाजपा में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए कार्यकर्ता सतर्क रहें। सिंधिया का विजयपुर को लेकर बयान आने के बाद रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहली बार उनसे मिले जहां कई राजनीतिक मामलों पर दोनों नेताओं के बीच बात हुई। जिस प्रकार से भ्रम की राजनीति हो रही है उस विषय पर भी दोनों नेताओं ने आपस में बात की है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा में सबके अपने-अपने अध्यक्ष,दिलचस्प हो रहा प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार,हर ब्यक्ति की जुवां पर एक ही नाम कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष
जलती आग' में हाथ सेंक रही कांग्रेस,भीगी लकड़ी में फूंक मार-मार कर आग को भड़काने में जुटे कांग्रेस नेता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024