भाजपा में सबके अपने-अपने अध्यक्ष,दिलचस्प हो रहा प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार,हर ब्यक्ति की जुवां पर एक ही नाम कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष

मप्र भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है फिलहाल 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा लेकिन इन सब बातों के बीच एक ही चर्चा है कि मप्र भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता जवी जुवां एक ही सवाल करता है कौन प्रदेश अध्यक्ष बन रहा है और फिर वो वर्तमान अध्यक्ष की खूबियां और कमियां गिनाने में ब्यस्त हो जाता है| भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुनें तो वो वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को बिल्कुल आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते| इसके अलावा लोगों में यह सवाल चल रहा है कि आखिर अगला अध्यक्ष कौन से वर्ग का होगा| कोई कहता है कि ओबीसी वर्ग के सीएम हैं तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी से नहीं होगा,वहीं बात एससी वर्ग की आती है तो जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री हैं इस लिए लोग उस वर्ग को भी खारिज करते नजर आते हैं,इसके आगे बढ़ते हैं तो ब्राम्हण वर्ग आता है लेकिन इस वर्ग से भी राजेन्द्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री हैं| अब बात आती है कि आदिवासी वर्ग से अगला प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है जिसको लेकर लोग अलग-अलग नाम सुझा रहे हैं तो वहीं यह बात भी सामने आती है कि क्षत्रिय वर्ग से भी अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है| मप्र भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर कार्यकर्ता के चेहरे पर अध्यक्ष के नाम पर सवाल तैरता हुआ देखा जा सकता है| जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर समय धीरे-धीरे करीब आता जा रहा है कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कनें तेज होती चली जा रही हैं| कुछ को लग रहा है कि उनके मन का अध्यक्ष बनेगा तो कुछ को लग रहा है कि आखिर अगला अध्यक्ष होगा तो वो किस प्रकार की कार्यकारिणी तैयार करेगा| अध्यक्ष बदलते ही प्रदेश कार्यकारिणी का काम फिर शुरु होगा जिसमें कुछ नए लोगों को मौका मिलेगा| लिहाजा हर कार्यकर्ता जो अपने आपको पार्टी में दमदार पद पर देखना चाहता है वो अभी से अपनी फील्जिंग जमाने में लग गया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नर्मदापुरम कॉन्क्लेव में 18 हजार करोड़ निवेश से 24 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
'भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस से सतर्क रहें' 'भाजपा में फूट डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस' सिंधिया से सीएम यादव ने की मुलाकात
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024