'जाति का तड़का' लगा कर भाजपा का नया फॉर्मूला कुशवाह को आगे करो अजा-ओबीसी का वोट साधो 18 साल बाद याद आई 'सामाजिक समीकरण' की रेसिपी

दतिया में चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा को अचानक "सामाजिक न्याय" याद आ गया है। और इस बार रेसिपी बहुत सिंपल है - "दतिया में कुशवाह को आगे करो, अजा-ओबीसी का वोट पक्का करो"। मुखबिरों के मुताबिक भाजपा ने दतिया में पूरी ताकत झोंक दी है। वजह? यहां की राजनीति पर सालों से "एक ही परिवार" का कब्जा रहा है। अब जब वो नाराज हैं, तो पार्टी को नया चेहरा चाहिए था। मिल गया - कुशवाह समाज का चेहरा।
"वर्ग" नहीं "वर्गीकरण" की राजनीति
भाजपा का प्लान क्लियर है। कुशवाह को आगे करके अजा और ओबीसी वोट साधने हैं। साथ में जाटव और अन्य समाज को भी "अपनापन" दिखाना है।
मतलब सीधा है - विकास की बात बाद में, पहले जाति का हिसाब खबर ये भी है कि भाजपा ने दतिया में "पहली बार" और "अंतिम बार" वाली रणनीति अपनाई है। जीत गए तो ठीक, हार गए तो प्रयोग था।
कांग्रेस बोली - "कॉपी-पेस्ट मत करो"
उधर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। उनका कहना है कि भाजपा को अब जाकर याद आया कि जमीन पर भी लोग रहते हैं। "18 साल तक सिर्फ सर्वे और सोशल मीडिया से काम चलाया, अब चुनाव आया तो जातिगत जनगणना याद आ गई" - ये तंज कांग्रेस की तरफ से है।
सवाल जनता का
दतिया की जनता अब पूछ रही है -
"टिकट जाति देखकर दोगे, काम भी जाति देखकर करोगे क्या?"
और
"पहले जो 3 बार विधायक रहे, वो किस समाज के थे? और अब अचानक सामाजिक समीकरण क्यों?"
खैर, राजनीति है। यहां समीकरण बदलते देर नहीं लगती। बस वोटर अपना हिसाब 3 अगस्त को कर देगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दतिया में 'दादा' के आंशुओं की कीमत चुका रही भाजपा घर से नहीं निकल रहे कार्यकर्ता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा
लखन पटेल अब सिर्फ 'आनंद' करेंगे सीएम मोहन यादव ने छीना पशुपालन विभाग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024