खाद किल्लत पर सीएम मोहन यादव का अनोखा जवाब,पढिए मुखबिर

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रही खाद की किल्लत की शिकायतों पर सीएम मोहन यादव ने अजीबो गरीब बयान देकर उल्टे कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश भर में किसानों की खाद के मुद्दे को उठाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाया तो सीएम मोहन यादव ने खाद की चर्चा अथवा उसकी जानकारी देने के बजाय उल्टे कांग्रेस पर ही करारा प्रहार कर दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस पार्टी की लगातार जमीन खिसक रही है। कांग्रेस सरकार में किसानों को बिजली और पानी कुछ नहीं मिलता था। आज भाजपा की सरकार में किसानों को सबकुछ मिल रहा है। किसान भाजपा के साथ हैं जो कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रहा है यही कारण है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा कार्यकारिणी में नेता पुत्रों से नहीं होगा परहेज,पद में रहते नहीं मिलेगा नेताओं के रिस्तेदारों को स्थान
फिर राम के रास्ते लौटी सरकार,दीपावली पर राम पथगवन पर 11 जिलों में होगा दीपोत्सव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024