त्रिपुरा चुनाव: CM शिवराज नहीं होंगे स्टार प्रचारक,कहीं कोई बड़ा इशारा तो नहीं
त्रिपुरा चुनाव का बिगुल बज चुका है बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि उन स्टार प्रचारकों की सूची में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं है।

भोपाल। त्रिपुरा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं है।
अब हम आपको उन मुख्यमंत्रियों का नाम भी बता दें जो त्रिपुरा के लिए स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 40 स्टार प्रचारकों में शामिल है।
गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा है। उन्हें अन्य कई राज्यों के चुनाव में जिम्मेदारी मिली है। हाल में गुजरात चुनाव में सीएम शिवराज ने प्रचार किया था। लेकिन अचानक त्रिपुरा चुनाव के स्टार प्रचारकों में उन्हें शामिल न करना भविष्य में किसी बदलाव की ओऱ इशारा कर रहा है। प्रदेश के राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शिवराज को लेकर संशय आज भी बरकारार है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कमलनाथ पर सीएम शिवराज का तंज, कहा- तू इधर-उधर की बात ना कर, काफिला किसने लूटा ये बता
अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन ? असमंजस में पार्टी कार्यकर्ता बोले- नेतृत्व बदलने वाला है
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय
2/2/2023
कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025