जमीन पर उतरेंगे कांग्रेस नेता जनता से संपर्क कर निकाय चुनाव की रखेंगे आधारशिला

संगठन को लगातार मजबूत करने की दिशा में चल रही मप्र कांग्रेस जल्द ही प्रदेश भर में जन संपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में पार्टी के सभी बड़े नेता अलग-अलग ब्लाकों में शामिल होंगे। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन नौ दिसंबर के बाद प्रारंभ होगा,जिसमें बड़े नेता आबंटित ब्लाक में एक माह तक डेरा डालेंगे। वहीं दूसरा चरण नव वर्ष में शुरु होगा। इसमें पदयात्रा और ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर आम जनता से जुड़े मुद्दे उनके बीच जाकर उठाना है। कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जनसंपर्क का महा अभियान का सुझाव दिया था। पूर्व सीएम ने कहा कि इससे आम जनता का कांग्रेस से जुड़ाव होगा। Mukhbir.com को मिली जानकारी के अनुसार पार्टी का फोकस अभी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर है इसलिए इस पर जोर दिया जा रहा है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे- आपत्ति को लेकर काम होना है। इस लिए इसे मतदाता जागरुकता तक सीमित रखा गया है। पदाधिकारी आवंटित ब्लाक में बूथवार बैठकें कर बीएलए से मतदाताओं का सत्यापन कराएंगे। अगर पात्र व्यक्ति के नाम से मतदाता सूची से हटाए जाते हैं जो ग्राम चौपाल में इसे जनता के सामने रखेंगे ताकि वोट चोरी के मुद्दे को बल मिल सके।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक विवाह ऐसा भी जहां 'महाकाल' से लेकर संत महात्मा और सरकार बने बाराती
'गुरिल्ला युद्ध' के आगे छिन्न-भिन्न होती सीएम मोहन यादव की सेना जवाब देने में हो रही नाकाम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024