विधानसभा में उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग,विस अध्यक्ष को पत्र लिख कर कांग्रेस ने मांगा पद

मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार के गठन के एक साल बाद भी विधानसभा के उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया है| दरअसल कांग्रेस पार्टी शुरु से कहती आई है कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास ही जाता है लिहाजा उपाध्यक्ष पद पर नैतिकता के आधार पर कांग्रेस का अधिकार है| कांग्रेस के इस तर्क पर को देखते हुए भाजपा की तरफ से अब तक किसी को भी विधानसभा में उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है| वहीं भाजपा में भी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति है जो लोग मंत्री नहीं बन पाए वो सभी चाहते हैं कि कुछ नहीं तो विधानसभा का उपाध्यक्ष ही बना दिया जाए| लेकिन पार्टी के अंदर पद की खींचतान को देखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पाया है| एक के बाद एक सत्र समाप्त होते जा रहे हैं लेकिन साल भर बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष का फैसला नहीं हो पाया है| अब उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिख कर कहा है कि संविधान में विधानसभा उपाध्यक्ष की परंपरा रही है जिसको अभी तक पूरा नहीं किया गया है| कटारे ने ये भी कहा है कि नियम के मुताबिक यह पद विपक्ष की पार्टी को ही दिया जाना चाहिए जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को पहल करनी चाहिए|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बिदाई तयं,प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री बदले जाने की संभावना
आज और कल बीजेपी में जिला अध्यक्षों को लेकर होगा मंथन,पांच तक जारी होगी सूची
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024