संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बिदाई तयं,प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री बदले जाने की संभावना

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है| बूथ,मंडल और फिर जिले के बाद प्रदेश अध्यक्ष को बदला जाना है| लेकिन इस बीच खबर यह भी आ रही है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की भी एमपी से बिदाई तय है| पिछले लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की जोड़ी भाजपा के संगठन को चला रही है और इस जोड़ी ने कामयाबी की नई मिशाल भी कायम की है| लेकिन इस जोड़ी के बाद पार्टी में दरार काफी देखने को मिली| मतलब साफ है कि चुनाव में भाजपा लगातार जीत हासिल करती रही लेकिन पार्टी में जिस प्रकार से गुट पनपे उसको खत्म करने में यह जोड़ी नाकाम साबित हुई जिसके कारण अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री की बिदाई भी तय मानी जा रही है| जिस प्रकार से विजयपुर उप चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है उसका सबसे बड़ा कारण संगठन में और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी फूट माना जा रहा है| वहीं इस जोड़ी की देख रेख में बुंदेलखंड की राजनीति में भी फूट पड़ी जहां वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह औऱ गोविंद सिंह राजपूत के बीच जमकर अदावत देखने को मिली यहां तक कि दोनों नेताओं ने खुले मंच पर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की जिसके कारण भाजपा की जमकर किरकिरी भी हुई और इन सभी बातों की रिपोर्ट दिल्ली तक पहुंची है| फिलहाल प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जिला अध्यक्षों के चुनाव में ब्यस्त हैं और वो प्रदेश कार्यालय में बैठ कर जिला अध्यक्षों के दावेदारों के साथ बैठ कर लगातार उनसे चर्चा कर रहे हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण,सीएम ने दी नए साल में बड़ी सौगात
विधानसभा में उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग,विस अध्यक्ष को पत्र लिख कर कांग्रेस ने मांगा पद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024