14 से 20 नवम्बर के बीच होंगे भाजपा बूथ कमेटियों के चुनाव,अध्यक्ष के अलावा 11 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का होगा चुनाव

मप्र भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है| 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच भाजपा बूथ कमेटियों का चुनाव कराएगी| पार्टी की तरफ से 65 हजार 15 बूथों पर चुनाव कराए जाएंगे| पार्टी ने इसके लिए सभी जिलों में संगठन पर्व सहयोगियों को नियुक्त कर दिया है,जो मंडल और शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर बूथ के चुनाव में अध्यक्ष के अलावा 11 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का भी चुनाव होगा| प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि में चुनाव की प्रक्रिया हो संपन्न करा लिया जाना चाहिए| हांलाकि पार्टी की पहली प्राथमिकता सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करना है| इस चुनाव में संगठन पर्व सहयोगी बूथ के चुनाव के लिए मंडल और शक्ति केन्द्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मदद भी लेंगे| पार्टी की ओर से कहा गया है कि युवाओं और अनुभवी के साथ इस कार्यकारिणी का गठन किया जाए| पार्टी द्वारा नियुक्त जिला चुनाव प्रभारियों ने सभी मंडलों में भी चुनाव प्रभारी तैनात कर दिए हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर से मंडल चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है| बूथ चुनाव अभियान समाप्त होने के बाद अन्य सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी,जो मंडल,जिला से लेकर राज्य स्तर चलेगी| आधे राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर-जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा| मध्यप्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी इसी बीच निर्णय लिया जाना है क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल करीब पांच साल का होने जा रहा है लिहाजा पार्टी उनके कार्यकाल को डेढ़ साल बढ़ा कर दूसरा कार्यकाल बढ़ाना चाहेगी अथवा किसी दूसरे चेहरे पर पार्टी दांव लगाना पसंद करेगी अभी इस बात को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपना पत्ता नहीं खोला है| हांलाकि माना जा रहा है कि पार्टी किसी अन्य अध्यक्ष को लेकर विचार कर रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?युवा, नारी, किसान और गरीब को सम्पन्न बनाएगी प्रदेश की मोहन सरकार,चार नए मिशन शुरु करेगी सरकार
कमलनाथ ने बुंधनी-विजयपुर उपचुनाव से बनाई दूरी,नहीं करेंगे चुनाव प्रचार,प्रदेश कार्यकारिणी से नाराज हैं कमलनाथ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024