कमलनाथ ने बुंधनी-विजयपुर उपचुनाव से बनाई दूरी,नहीं करेंगे चुनाव प्रचार,प्रदेश कार्यकारिणी से नाराज हैं कमलनाथ

मप्र कांग्रेस कमेटी की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं| कार्यारिणी घोषित होने के बाद पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नाराज बताए जा रहे हैं| प्रदेश भर में अब तक सात इस्तीफे हो चुके हैं उसके बाद भी नाराजगी का दौर लगातार जारी है| दिवाली से पहले कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई थी जिसमें स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम कमलनाथ का भी नाम शामिल था लेकिन अब पता चल रहा है कि कमलनाथ ने बुंधनी और विजयपुर उप चुनाव से दूरी बना ली है और वो चुनाव प्रचार करते हुए नजर नहीं आएंगे| भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने एक ट्वीट के माध्यम से तंज कसा है कि सात इस्तीफों के बाद अजय सिंह,दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| भाजपा प्रवक्ता ने लिखा है कि पहले कांग्रेस में कार्यकर्ताओं से पूछ कर कार्यकारिणी घोषित की जाती थी लेकिन इस बार मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की किसी प्रकार की इज्जत नहीं हुई है| नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि यह सूची पीसीसी में बंद कमरे में बैठ कर बनाई गई सूची है और उसको बगैर किसी को बताए जारी कर दिया गया है| इस बात में कोई सक नहीं कि कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस की अंदरुनी कलह अब सतह पर आ चुकी है| जिसकी बानगी के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष लगातार अकेले चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं| पूरी कांग्रेस में अध्यक्ष पटवारी अलग-धलग पड़ गए हैं| इसके पहले भी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी को लेकर काफी इंतजार किया उन्हे लगा था कि उनकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा लेकिन फल कड़वा होगा इसका इंदाजा किसी कार्यकर्ता को नहीं था| कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एक हारे हुए नेता पर पार्टी ने दांव लगाया है तो वो उसी प्रकार से निर्णय भी लेगा| लगा था कि लगातार हार के बाद एक युवा अध्यक्ष मिला है तो कुछ अलग मिलेगा और पार्टी में ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ| इस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के सामने सरेंडर कर दिया और जिसने जैसा कहा वैसा ही वो लगातार करते जा रहे हैं| एक और कार्यकर्ता का कहना है कि जब संविदा नियुक्ति होती है तो उसमें इसी प्रकार के लोगों की भर्ती होती है| लिहाजा कांग्रेस में अब संविदा भर्ती का दौर चल रहा है लिहाजा ज्यादा अच्छे परिणामों की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?14 से 20 नवम्बर के बीच होंगे भाजपा बूथ कमेटियों के चुनाव,अध्यक्ष के अलावा 11 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का होगा चुनाव
हाथियों की मौत पर बड़ा खुलासा,'विषाक्त' कोदो खाने से हाथियों की हुई मौत,विसरा में मिला साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024