किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें

ओरछा में आयोजित मध्य प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति के समापन के मौके पर सीएम मोहन यादव ने किसानों से जुड़ा बड़ा फैसला किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों की शिकायत है कि उन्हें दिन में बिजली नहीं मिलती लिहाजा अब राज्य सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए दिन में भी बिजली की आपूर्ति का फैसला किया है। सीएम मोहन यादव के इस ऐलान से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार की तरफ से किसान सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। किसान खुश रहे तो भाजपा की सरकार बनने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश कार्यसमिति के दौरान सीएम मोहन यादव के पास बताने के लिए अन्य कोई और योजना नहीं थी। करीब घंटे भर चले सीएम के भाषण में तत्कालीन शिवराज सरकार की योजनाओं को गिनाया गया और कांग्रेस को कोसने का काम किया गया। सीएम ने अपने संबोधन में लगातार पुरानी योजनाओं को ही गिनाया। इससे यह समझ में आया कि ढाई साल के कार्यकाल में सीएम के पास जोरदार अभिनंदन के अलावा और कुछ नहीं था। संबोधन के दौरान सरकार और संगठन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिस वक्त सीएम का संबोधन चल रहा था उस वक्त किसी भी नेता का ध्यान सीएम के भाषण में नहीं था। हाल में मौजूद प्रत्येक नेता अपने करीब बैठे नेताओं से बात करते हुए देखे गए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024