भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
मध्य प्रदेश में सीएम के बदले जाने की खबरें इस कदर वायरल हो रही हैं जिसका असर अब भाजपा के ही पदाधिकारियों में देखने को मिलने लगा है। कुछ भाजपा नेता तो ...

📷 Cover Photo: भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेर
मध्य प्रदेश में सीएम के बदले जाने की खबरें इस कदर वायरल हो रही हैं जिसका असर अब भाजपा के ही पदाधिकारियों में देखने को मिलने लगा है।
कुछ भाजपा नेता तो एक दूसरे को बधाई भी देने लगे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या ओरछा में देखने को मिला जहां पर भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया गया है। दरअसल पूर्व मंत्री इमरती देवी मंत्री कृष्णा गौर से गले मिलते हुए उन्हें भावी सीएम के रुप में बधाई देती नजर आईं। जिस वक्त इमरती देवी कृष्णा गौर को बधाई दे रही थीं उसी वक्त कुछ कैमरे भी चमक रहे थे जिसमें इमरती देवी द्वारा दी जा रही बधाई कैमरे में कैद हुई है वो बधाई देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गई। मजे की बात यह देखने को मिली जब इमरती देवी कृष्णा गौर को सीएम पद के लिए बधाई दे रही थी तो उन्होंने मना भी नहीं किया और उस्कते हुए इमरती देवी को गले लगा लिया। मतलब साफ है कि कृष्णा गौर सीएम बनने का सपना संजो रही हैं। इसके अलावा यहां पर एक और बात देखने को मिली कि इमरती देवी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से मोह भंग हो गया है क्या? अथवा कृष्णा गौर को बधाई देने के पीछे और कोई रहस्य है। क्योंकि इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की हैं और इस प्रकार से कृष्णा गौर को बधाई देने के पीछे मक्सद साफ है कि य तो उन्होंने सामान्य तौर पर ही कृष्णा गौर को बधाई दी है अथवा यह एक सोची समझी रणनीति के तहत दिया गया बयान है जिसमें अनजाने में कृष्णा गौर को फंसाया गया है या फिर निपटाने की साज़िश रची गई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024