Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी की सियासत में सनसनी का माहौल पूर्व गृह मंत्री के घर बढ़ा वरिष्ठों का दौरा कुछ दे रहा संकेत

मध्यप्रदेश की सियासत में मंगलवार का दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम रहा। भोपाल स्थित उनके आवास पर एक ही दिन दो...

Sep 1, 2026 Updated: Sep 1, 2026 2 min read
एमपी की सियासत में सनसनी का माहौल पूर्व गृह मंत्री के घर बढ़ा वरिष्ठों का दौरा कुछ दे रहा संकेत

📷 Cover Photo: एमपी की सियासत में सनसनी का माहौल पूर्व गृह मंत्री के घर बढ़

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश की सियासत में मंगलवार का दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम रहा। भोपाल स्थित उनके आवास पर एक ही दिन दो बड़े नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। स्थिति यहां तक पहुंची कि मुलाकातों के मायने निकाले जाने लगे। 

सुबह जामवाल तो शाम को विजयवर्गीय पहुंचे मिश्रा के घर

मंगलवार एमपी की सियासत में उस वक्त  सनसनी का माहौल देखने को मिला जब  सुबह बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद शाम होते-होते प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर तक मुलाकात हुई।

प्रदेश कार्यसमिति के बाद सिर्फ मुलाकात अथवा सियासी कमबैक की तैयारी?

मुखबिर की मानें तो दोनों मुलाकातों को फिलहाल सौजन्य भेंट बताया जा रहा है। लेकिन बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के ठीक एक दिन बाद दो कद्दावर नेताओं का नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचना सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT