Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा नए साल में तोहफा,तीन फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही प्रदेश की मोहन सरकार

Nov 30, 2024 2 min read
शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा नए साल में तोहफा,तीन फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही प्रदेश की मोहन सरकार
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश के 7 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों को मोहन सरकार एक बार फिर तोहफा देने की योजना पर काम कर रही है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार नए साल में फिर बढ़ाएगी। गौरतलब है कि पिछली बार जनवरी 2024 में 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता किया गया था। वहीं, जनवरी 2025 में वित्त विभाग राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब जनवरी 2025 में केंद्र सरकार महंगाई भत्ता और राहत में फिर वृद्धि करने जा रही है। लिहाजा, राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश में 2024 के पहले तक जब-जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते व राहत में वृद्धि करती थी, तब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता और राहत बढ़ा देती थी। अब इसमें विलंब हो रहा है। अभी भी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत का अंतर है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा नए साल में तोहफा,तीन फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही प्रदेश की मोहन सरकार | मुखबिर MP