'राहुल ने सिंधिया का हाथ पकड़ा,सिंधिया के सुर बदले' भाजपा ने बयान को बताया झूठा

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हे प्रदेश संगठन और सरकार के मुखिया ने आमंत्रित किया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सीएम यादव,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विजयपुर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनुरोध किया था। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया अन्य राज्य में ब्यस्त थे इसलिए वो विजयपुर में प्रचार करने के लिए नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा था कि भाजपा नेतृत्व उन्हे विजयपुर में चुनाव प्रचार के लिए कहता तो वो प्रचार करने जरुर जाते। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का बयान आने के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नया सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बीजेपी और सिंधिया के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है? सिंधिया के बयान के बाद जहां कांग्रेस को एक बड़ा मौका मिला है वहीं बीजेपी इस पूरे मामले में बीजेपी के नेता लगातार पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में लोकसभा में राहुल गांधी ने ज्योजिरादित्य सिंधिया का हाथ पकड़ा था उस घटना के बाद ही सिंधिया के तेवर बदले-बदले नजर आने लगे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा नए साल में तोहफा,तीन फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही प्रदेश की मोहन सरकार
मप्र भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आज से शुरु,पहले मंडल फिर जिला अध्यक्षों के होंगे चुनाव,15 दिसंबर के अंदर होंगे सभी मंडलों में चुनाव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024