मप्र भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आज से शुरु,पहले मंडल फिर जिला अध्यक्षों के होंगे चुनाव,15 दिसंबर के अंदर होंगे सभी मंडलों में चुनाव

मप्र भाजपा के संगठनात्मक चुनाव का एक दिसंबर से आगाज होने जा रहा है| इस चुनाव को भाजपा ने पूरे पारदर्शी तरीके से कराने की योजना तैयार की है| चुनाव की खूबसूरती यह है कि इस चुनाव में सांसद,विधायक और मंत्रियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी मतलब उनके किसी करीबी को संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा इसको लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भी खुले तौर पर कहा है| पहले बूथों में चुनाव कराए गए और अब मंडल अध्यक्षों के चुनाव होने जा रहे हैं साथ में ही भाजपा परिसीमन करने का काम भी तेजी से कर रही है| अभी मध्य प्रदेश में भाजपा के एक हजार 99वे मंडल हैं और जिस प्रकार से भाजपा के सूत्रों का दावा है उसके तहत 200 मंडल और बढ़ाए जाएंगे| यानि अब प्रदेश में भाजपा के करीब 1300 मंडलों की संख्या हो जाएगी| इससे भाजपा अपने 200 कार्यकर्ताओं को और संगठन में शामिल कर उनको खुश कर लेगी और मिशन 2028 की ओर भाजपा अपना पहला कदम बढ़ा देगी| भाजपा की तरफ से चुनाव प्रभारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं जो अपना काम पूरी तरह से कर रहे हैं| 15 दिसंबर के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को भी भाजपा में अंजाम दिया जाएगा और फिर उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की बारी आएगी जिसमें कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'राहुल ने सिंधिया का हाथ पकड़ा,सिंधिया के सुर बदले' भाजपा ने बयान को बताया झूठा
‘आखिर सिंधिया करना क्या चाहते हैं’ भाजपा नेताओं के लिए सिंधिया बने पहेली,बूझने का प्रयास कर रहे भाजपा के नेता और राजनीतिक विश्लेषक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024