Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

खुद को सीएम के साथ फ्रेम में बनाए रखने के लिए बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ही फ्रेम से बाहर कर दिया

Jul 6, 2026 Updated: Jul 6, 2026 2 min read
खुद को सीएम के साथ फ्रेम में बनाए रखने के लिए बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ही फ्रेम से बाहर कर दिया
ADVERTISEMENT
Font Size:

सोमवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के मौके पर फ्रेम का खेल जम कर चला। सुबह नौ बजे लालघाटी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा के सभी नेता पुष्पांजलि करने पहुंचे। सीएम मोहन यादव,बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद फोटो सेशन शुरु हो गया। फोटो सेशन में फ्रेम में आने की होड़ सी लग गई। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की फेसबुक पर डली अलग-अलग तस्वीर में फ्रेम की अलग-अलग कहानियां भी देखने को मिल रही हैं। दरअसल सीएम मोहन यादव,अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक साथ फोटो खिंचवाई। जिसमें कैमरे के फ्रेम में आने के लिए रामेश्वर शर्मा ने बीजेपी अध्यक्ष को ही फ्रेम से बाहर करवा दिया। विधायक रामेश्वर शर्मा के फेसबुक पेज पर डली तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि सीएम के साथ खुद को फ्रेम में बनाए रखने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ही फ्रेम से बाहर कर दिया गया। बीजेपी अध्यक्ष को जिस प्रकार से फ्रेम से बाहर किया गया उसकी कहानी खुद FB पर डाली गई तस्वीर बयां कर रही है जिसमें बीजेपी अध्यक्ष की आधी तस्वीर तो है लेकिन आधी काट दी गई है। बल्कि तस्वीर में तीन अन्य नेता सीएम मोहन यादव,मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा सेंटर फ्रेम में हैं बांकी प्रदेश अध्यक्ष को साजिश के तहत फ्रेम से भी बाहर कर दिया गया है। इस बात में कोई सक नहीं कि प्रदेश अध्यक्ष सहज और सरल स्वभाव के नेता हैं जो दिखावे की राजनीति के बजाय कुछ करने पर विश्वास रखते हैं। लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं कि प्रदेश अध्यक्ष की सरलता को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनकी कमजोरी समझने लगें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT