कैलाश विजयवर्गीय की चुटकी,कमलनाथ अच्छे इंसान,चाहें तो भाजपा में आ सकते हैं

कमलनाथ को लेकर एकबार फिर कयासों का दौर तेज भो गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को नेता बताते हुए कहा कि वो चाहें तो भाजपा में आ सकते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। कमलनाथ के बेटे संग दिल्ली रवाना होने के बाद इन अटकलों को और हवा मिली थी। हालांकि, बाद में इन अटकलों पर विराम लग गया, लेकिन अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमल नाथ की भाजपा में एंट्री को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के भाजपा में आने पर बात रखी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अच्छे व्यक्ति हैं, यदि वह आते तो उनका स्वागत होता, हर किसी के लिए जगह नहीं है। विजयवर्गीय ने इसके बाद भाजपा की चुनावी तैयारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हम कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर काम कर रहे हैं। इंदौर के मतदाताओं से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करेंगे। फरवरी में भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। दोनों के दिल्ली रवाना होने के बाद उनके समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेता भी दिल्ली पहुंच गए थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कल दो पूर्व सीएम की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कौन रचेगा इतिहास,कौन होगा नाकाम
चौथे चरण के लिए शुरु हुआ अभियान 'चलें बूथ की ओर' प्रारंभ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025