
📷 BOTH KI YOUR
चौथे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मंगलवार 7 मई से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ हो गया है। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पॉट मॉनीटरिंग की जायेगी।
अधिकारी ब्यक्तिगत संभालेंगे जिम्मेदारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों का व्यक्तिगत दायित्व सौंपा गया है। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिये मेन-टू-मेन मार्किंग की जायेगी। मतदाता जागरुकता के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साईकिल/मोटर साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार 13 मई को मतदान होना है। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर सात मई से यह अभियान शुरू हो गया है। इसमें देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र शामिल हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कैलाश विजयवर्गीय की चुटकी,कमलनाथ अच्छे इंसान,चाहें तो भाजपा में आ सकते हैं
चौथे चरण के सभी 8 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025