चौथे चरण के सभी 8 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाल के चौथे चरण की सभी 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर शीतल पेयजल, जरूरी दवाइयां और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान में वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। चौथे चरण के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई चौथे चरण की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। अनुपम राजन ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों से लगे नाकों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां पर सतत् रूप से कड़ी निगरानी की जा रही है। लगातार जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यय प्रेक्षक मतदान के दिन ज्यादा सतर्कता बरतें। प्रेक्षकों ने जिलों की टीम द्वारा की जा रही निर्वाचन तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी दी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?चौथे चरण के लिए शुरु हुआ अभियान 'चलें बूथ की ओर' प्रारंभ
कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,कहा सिक्का आपका खोटा और नोटा पर वोट डाले जनता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025