कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,कहा सिक्का आपका खोटा और नोटा पर वोट डाले जनता

📷 MP BJP PC
इंदौर दौरे पर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला है|वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर लोकसभा सीट के लिए मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों को छोड़ कर नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं| वो किसी राजनीतिक पार्टी के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो नोटा का प्रचार कर रहे हैं| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है| सिक्का आपका खोटा है और नोटा को वोट लोग डालें|कांग्रेस अपने क्रियाकलापों की वजह से आज इस स्थिति में है| बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अक्षय बम का नाम लिए बगैर कहा कि उनको टिकट किसने दिया| आपके प्रत्याशी ने धोखा दिया और आप लोगों से नोटा दबाने के लिए कह रहे हैं| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होने कहा कि कांग्रेस नारा देती है कि बेटी हूं कर सकती हूं लेकिन जब बेटी ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर दस्तक दी तब उसकी किसी ने मदद नहीं की| उस बेटी को हमने अपने दल में शामिल किया| गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक हुए तीन चरणों के मतदान में 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अब आखिरी चरण के मतदान के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं| उनकी मेहनत अब धरातल पर भी दिख रही है और यही कारण है कि पिछले दो चरणों की तुलने में तीसरे चरण में वोटिंग प्रतिशत में जमकर उछाल आया है| कुछ सीटों पर तो साल 2019 की तुलना में ज्यादा वोटिंग हुई है और इसी लिए अब बीजेपी के नेताओं कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल चुकी है| भाजपा के कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं| प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल 27 सीटों पर आमने सामने और दो सीटों पर कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है जिसमें खजुराहो और इंदौर शामिल है| खजुराहो से कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी को दी थी जिसके उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था और इंदौर से कांग्रेस ने अक्षय बम को अपना उम्मीदवार बनाया था जिन्होने नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस कर भाजपा में शामिल हो गए थे| जिसके बाद इंदौर में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?चौथे चरण के सभी 8 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी
तस्वीर को जुवां की जरुरत नहीं वो खुद बोलती है,पीएम मोदी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ऐसी तस्वीर बनी चर्चा का केन्द्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025