एमपी में बढ़ेगा नाइट कल्चर,24 घंटे खुलेंगे माल,रेस्टोरेंट उद्योग और बाजार

📷 Night Culture
मध्यप्रदेश सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है जिसके तहत प्रदेश मे नाइट कल्चर को जमकर बढ़ावा मिलेगा| अभी तक इंदौर में ही नाइट कल्चर की बात होती थी लेकिन प्रदेश की मोहन सरकार एक ऐसा फैसला करने जा रही है जिसके बाद प्रदेश के हर शहर में नाइट कल्चर को खुलेआम बढ़ावा मिलेगा| दरअसल राज्य सरकार अर्थ ब्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 घंटे उद्योग,माल,रेस्टोरेंट और प्रमुख बाजारों को खोलने का निर्णय लेने जा रही है| इसके लिए श्रम विभाग ने दुकान स्थापना नियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है| जिसे लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार श्रम कानूनों में संशोधन कर उन्हे सरल बनाया गया है| कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां 24 घंटे काम होता है| कुछ नियम को सरल करने से न केलव व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी| महाराष्ट्र,कर्नाटक,हरियाणा,हिमांचल प्रदेश,उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में माल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रहते हैं| इसे देखते हुए प्रदेश में भी माल रेस्टोरेंट,सूचन प्रौद्योगिकी क्षेत्र समेत उद्योगों को 24 घंटे खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है| इस मामले में मंत्री प्रहलाद पटेल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा हो चुकी है| बताया यह जा रहा है कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था की स्थिति ठीक है इस लिए इस प्रस्ताव को विभाग आगे बढ़ा इस मामले में औद्योगिक संगठनों से भी चर्चा हो चुकी है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस डर क्यों रही है? आखिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है,कांग्रेस को किसका डर है,सज्जन सिंह वर्मा ने लगाए आरोप
अब काम पर लौटी सरकार,15 दिन के अंदर बजट की रुपरेखा होगी तैयार,आज से होंगी बैठकें
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025