अब काम पर लौटी सरकार,15 दिन के अंदर बजट की रुपरेखा होगी तैयार,आज से होंगी बैठकें

📷 Mantralaya Baithak
प्रदेश की मोहन सरकार अब काम पर लौटने लगी है और उसकी बानगी आज से देखने को मिलेगी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे| इस बैठक के साथ ही बजट की तैयारियों को भी अमली जामा पहनाया जाएगा| बताया जा रहा है कि मोहन सरकार का पूर्ण बजट जुलाई में होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा| इसकी तैयारी वित्त विभाग ने शुरु कर दी है| 15 दिन में वर्ष 2024-25 के बजट की रुपरेखा तैयार की जाएगी| इसके लिए उप सचिव स्तरीय बैठकों का सिलसिला आज से प्रारंभ होगा| इन बैठकों में विभागीय प्रस्तावों पर विचार करके इन्हे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार इस बार का बजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये का हो सकता है| गौरतलब है कि राज्य सरकार एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान प्रस्तुत कर चुकी है| इसमें जुलाई 2024 तक के लिए विभागों को राशि दी गई है| लेखानुदान में नई योजनाएं शामिल नहीं की गई थी| अब पूर्ण बजट में नई योजनाओं के साथ-साथ उन योजनाओं को केन्द्रीय योजनाओं में समाहित करने पर विचार होगा, जिनकी प्रकृति एक जैसी है| कुछ ऐसी योजनाएं हैं भी चिन्हित की जाएंगी जिनके लक्ष्य पूर्ण हो चुके हैं और बजट में शामिल हैं| सरकार की प्रातमिकता में रोजगार,औद्योगिक,अधोसंरचना विकास और हितग्राहीमूलक योजनाएं रहेंगी| लाड़ली बहना,किसानों को गेहूं पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस,सिंहस्थ की तैयारी आदि के लिए संबंधित विभागों के लिए प्राविधान होंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी में बढ़ेगा नाइट कल्चर,24 घंटे खुलेंगे माल,रेस्टोरेंट उद्योग और बाजार
दो दिवसीय 'अल्पविराम' कार्यक्रम में पुलिस ने अंतरात्मा की आवाज सुनने का किया अभ्यास
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024