कांग्रेस डर क्यों रही है? आखिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है,कांग्रेस को किसका डर है,सज्जन सिंह वर्मा ने लगाए आरोप

📷 Sajjan Singh Verma
कांग्रेस पार्टी में डर का माहौल बना हुआ है इसी लिए कांग्रेस पार्टी बागियों के खिलाफ कार्रवाई करने में डर रही है| दरअसल यह आरोप लगाया है पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने| दरअसल कांग्रेस कार्यालय में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस के सभी 27 लोकसभा उम्मीदवार भी शामिल हुए थे| इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह के अलावा पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ,कांतीलाल भूरिया,डॉ. गोविंद सिंह सहित कई अन्य बड़े नेता भी शामिल हुए| उसी बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी पीसीसी कार्यालय पहुंचे थे| जिसमें उन्होने खुलेआम कहा कि डर के राजनीति नहीं की जाती,विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भितरघातियों पर डर दिखाया था| अगर विधानसभा में कार्रवाई कर देते तो आज ये स्थिति नहीं होती| साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अब पार्टी को कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे| चुनाव के बाद अब एक बहुत बड़ी सर्जरी होगी और वो जरुरी है| इस बात को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वो पार्टी की बैठक में भी इस मुद्दे को रखेंगे| हालाकि बैठक खत्म होने के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से किसी प्रकार की बात नहीं की लेकिन उन्होने जिस प्रकार से कड़े फैसले नहीं लेने की बात कही उससे यह स्पष्ट था कि उनका इशारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर था और वो सीधे न कह कर अप्रत्यक्ष रुप से यह आरोप लगा रहे थे कि पार्टी में डर का माहौल है इसी लिए पार्टी कड़े फैसले नहीं ले रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस करेगी 'मंथन' दो महीने तक बूथ से लेकर ब्लाक और जिलों तक चलेगा मंथन अभियान
एमपी में बढ़ेगा नाइट कल्चर,24 घंटे खुलेंगे माल,रेस्टोरेंट उद्योग और बाजार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025