सरकार के आदेश को खुली चुनौती ठीक पांच बजे 'चिढ़ाते' हैं लाउडस्पीकर,जिम्मेदारों ने कान में डाली रुई

मप्र सरकार के एक सख्त आदेश की कुछ दिन में ही हवा निकल गई। जिस आदेश के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं वही आदेश अब सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है और सुबह पांच बजते ही सीएम का वो आदेश सरकार को 'चिढ़ाने' लगता है। दरअसल डॉ. मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ लेते ही पहला सिग्नेचर शोर शराबे पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर किया था। जिसके तहत धार्मिक स्थलों में तय सीमा के तहत की आवाज करने का आदेश दिया गया था। सीएम का सिग्नेचर होते ही शहर की पुलिस हर्कत में आई और धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया गया था। मंदिरों में तो सरकार के आदेश का आज भी पालन हो रहा है लेकिन मस्जिदों में कुछ समय बाद ही लाउडस्पीकर चढ़ गए और अब सुबह ठीक पांच बजे ही सरकार के आदेश को 'चिढ़ाने' का सिलसिला शुरु हो जाता है। अब तो पहले से भी ज्यादा ध्वनि का इस्तेमाल किया जा रहा है। मजे की बात तो यह है कि शहर के हर नागरिक के कानों तक कानफाडू आवाज पहुंच रही है। लोगों की सुबह की नींद खराब हो रही है लेकिन सीएम के आदेश का पालन कराने वाली पुलिस के कान तक आवाज नहीं पहुंच रही है क्योंकि जिम्मेदार पुलिस ऑफीसर एसी कमरे में कान में रुई डाल कर रजाई तान कर सो रहे हैं जिसके कारण उनके कानों तक कानफाडू आवाज पहुंच ही नहीं पा रही है। सुबह पांच बजे पढ़ी जा रही अजान अब ऐसे ध्वनि में पढ़ी जाती है जैसे मानो सरकार को खुली चुनौती दे रही हो कि आपके आदेश को हम नहीं मानते क्योंकि हमारा कानून अपना है। आपके कानून को हम नहीं मानते।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अब नहीं 'बिक पाएंगे नेता' मोहन कैबिनेट ने सीधे चुनाव कराने का किया फैसला,लाड़ली बहनों के लिए लिया बड़ा फैसला
डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल और हितानंद शर्मा ने लिया सियासी व्यंजन का जायका
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024