बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने पत्र लिख कर दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के शुभंकर अध्यक्ष के नाम से मशहूर वीडी शर्मा के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र लिख कर उन्हे बधाई दी है| पीएम मोदी ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि देश और समाज के कल्याण हेतु किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय बने और अपने अनुभव और कार्यों से आप राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाते रहें| पीएम मोदी ने लिखा कि अमृतकाल में हम एक भव्य और विकसित भात के निर्माण की ओर अग्रसर हैं| मुझे विश्वास है कि जन भागीदारी और एकजुटता की शक्ति से उर्जित देश की उन्नति में आपका योगदान महत्वपूर्ण सिद्ध होगा| गौरतलब है कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वीडी शर्मा ने जिस प्रकार से संगठन को मजबूत किया है वो केन्द्रीय नेतृत्व के सामने है| वीडी शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लगातार चुनाव जीते हैं| उप चुनाव की बात करें अथवा नगरीय निकाय के चुनाव हों या फिर 2023 के विधानसभा चुनाव जिसे सभी राजनीतिक विश्लेषकों ने माना था कि भाजपा हार जाएगी लेकिन वीडी शर्मा ने चुनाव संगठन मजबूत कर चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बना कर यह साबित किया कि उनके नेतृत्व में किस प्रकार से संगठन एकजुट होता है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के लिए ‘हायर परचेस मॉडल’ लागू करने की तैयारी में मोहन सरकार,किराया लेकर बनाया जाएगा मकान का मालिक
मुख्यमंत्री ने विधायकों से मांगी चार वर्ष के विकास की कार्य योजना,कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में भी होगा जम कर विकास
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024